स्कूली शिक्षा उत्कृष्टता के दर्जनों मापदंड के आधार पर ज्ञानोदय विद्यालय को पुरस्कृत किया गया



विद्यालय का सम्मान





 - नयी दिल्ली स्थित जे० डब्ल्यू मैरियाट एयरोसिटी, में एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैकिंकस् 2022- 2023  समारोह का आयोजन हुआ। जिसमे खुरई में स्थित इस ज्ञानोदय विद्यालय  को सम्मानित किया गया । पहली बार छात्रों की बुद्धिमत्ता विकसित करने की उनकी क्षमता का आकलन करने के लिए स्कूली शिक्षा उत्कृष्टता के दर्जनों मापदंड के आधार पर विद्यालयों का आंकलन और मूल्यांकन कर उनको पुरस्कृत किया गया। 


 खुरई में स्थित ज्ञानोदय विद्यालय को संपूर्ण भारतवर्ष में एक नयी पहचान मिली है। यह बताते हुए हमे अत्यंत गौरव की अनुभूति होर ही है कि सी फोर कंपनी के सर्वेक्षण और EWISR के संयुक्त आंकलन और सतत मूल्यांकन के बाद में इस वर्ष हमारे विद्यालय को संपूर्ण सागर जिले में प्रथम स्थान प्रदान किया है।


इसी कम में,  वर्ष ज्ञानोदय विद्यालय को EWISR ने उपर्युक्त 14 मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया और संपूर्ण मध्यप्रदेश में डेकम बोर्डिंग स्कूल की श्रेणी में 15 वा स्थान दिया है जो एक गर्व का विषय है।


इसके अतिरिक्त इंडियाज मोस्ट रिस्पेक्टेड ब्रांड के अन्तर्गत सस्टेनेबल डेवेलपमेंट गोल्स् कमिटेड स्कूल्स् - सतत विकास लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध विद्यालयों की श्रेणी में भी ज्ञानोदय विद्यालय को पुरस्कृत किया गया है। इस श्रेणी में संपूर्ण भारत में हमारे विद्यालय को 5 वां स्थान, संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान देकर पुरस्कृत किया गया है।


इसी श्रृंखला में, करियर्रस 360, यह एक शिक्षा केंन्द्र है जो डेटा सक्षम और प्रौद्योगिकी संचालित शिक्षा उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करता है, ने भी विद्यालय को अकादमिक प्रदर्शन, संकाय गुणवत्ता और इंफास्टक्चर के आधार पर डे स्कूल श्रेणी में AAAA+ ग्रेड प्रदान कर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया है।